धनबाद, जून 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने बुधवार को धनबाद-कोडरमा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। वे अधिकारियों के साथ बुधवार को कोडरमा पहुंचे। गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस का बुधवार से नावाडीह स्टेशन पर ठहराव की भी शुरुआत हुई। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ डीआरएम ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद डीआरएम कोडरमा पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। कोडरमा स्टेशन के निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन को देखा। विभिन्न यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। लौटते समय धनबाद-कोडरमा रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलखंड में संरक्षा, संरचनात्मक सुविधाओं और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- डीआरएम ने ...