धनबाद, जुलाई 19 -- धनबाद के 78 केंद्रों में रविवार को झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा होगी। 29952 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शनिवार शाम से ही रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। परीक्षा तीन पालियों में ली जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एवं तीसरी पाली दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है। जिला प्रशासन ने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि हर परीक्षार्थी की सघन जांच हो, ताकि फर्जी परीक्षार्थी प्रवेश न कर सके। परीक्षा से पूर्व केंद्र के शौचालय व अन्य स्थानों की सघन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए 78 स्टैटिक दंडाधिकारी, 43 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, 9 फ्लाइंग स्क्वायड एवं 105 ऑब्जर्वर की प्रतिन...