धनबाद, जुलाई 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी स्कूलों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षा विभाग के गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों को सही तरीके से लागू करें: डीपीओऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया डीडीसी सन्नी राज ने सभी स्कूलों को पत्र जारी कर विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को ऑनलाइन नामांकन करने को कहा। विभिन्न कैटेगरी में चयनित 41 स्कूलों को 25 हजार रुपए से लेकर एक लाख तक का पुरस्कार दिया जाएगा। नामांकन के लिए ऑनलाइन लिंक 20 जुलाई को सभी विद्यालयों को व्हाट्सअप ग्रुप पर उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। उन्होंने कहा कि सभी हेडमास्टर निर्धारित प्रारूप में आवश्यक विवरण व साक्ष्य के साथ (फोटो, वीडियो व अन्य प्रमाण) ऑनलाइन आवेद...