धनबाद, अप्रैल 16 -- रणधीर वर्मा चौक स्थित सेल टैक्स कार्यालय में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब कार्यालय में नियमित कामकाज चल रहा था। आग लगते ही पूरे भवन में धुआं फैल गया, जिससे अधिकारी और कर्मचारी घबराकर तत्काल बाहर निकल आए। कर्मचारियों ने बताया कि आग कार्यालय के इलेक्ट्रिक पैनल में लगी बैटरी से शुरू हुई। अचानक बैटरी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पैनल से आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में पूरा कार्यालय धुएं से भर गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई, ताकि आग और न फैल सके। इसके बाद दमकल कर्मियों और कार्यालय स्टाफ ने मिलकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा...