धनबाद, अप्रैल 26 -- धनबाद के बालिका आवसीय विद्यालयों में नामांकन के लिए एक सीट पर दो से चार छात्राओं ने दावा ठोका है। जिले के विभिन्न प्रखंडों ने विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी कर नामांकन के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं की सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध करा दी है। नौ बालिका आवसीय विद्यालयों में 604 सीटों के लिए 1,516 आवेदन मिला है। स्कूलवार आवेदन की बात करें तो कई स्कूलों में एक सीट पर चार आवेदन मिला है। वहीं कई स्कूलों में दो से तीन आवेदन है। संभावना है कि 28 को डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नामांकन चयन समिति की बैठक हो। बताते चलें कि धनबाद में संचालित छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में (निरसा में 50 सीट को छोड़कर) कक्षा छह में 75 सीटें व तीन झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा छह में 50-50 सीटें है। यह भी पढ़ें- जेसी बोस में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.