हिन्दुस्तान, मार्च 2 -- बागी बन धनबाद नगर निगम से मेयर पद का चुनाव लड़ने वाले भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह के खिलाफ भाजपा अब कोई कार्रवाई नहीं करेगी, बल्कि गले लगाएगी। भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा का सिंह मेंशन पहुंच संजीव सिंह को बधाई देना और मुंह मीठा कराना इस बात का संकेत है। विधायक राज सिन्हा का सिंह मेंशन जाना पार्टी के नरम रुख का संकेत है। संभव है पार्टी के निर्देश पर विधायक ने यह पहल की हो। वैसे विधायक राज सिन्हा ने बात करने पर कहा कि धनबाद का विधायक हूं और धनबाद नगर निगम क्षेत्र का मेयर चुने जाने पर संजीव सिंह को बधाई देने जाना शिष्टाचार है। धनबाद के विकास के लिए मिलकर काम करना है।नोटिस जारी किया गया था निगम चुनाव में संजीव सिंह का बागी प्रत्याशी होने पर विधायक पत्नी रागिनी सिंह जो पूरे चुनावी परिदृश्य से गायब दिख रही थी, ...