धनबाद, मई 8 -- झारखंड विधानसभा की पर्यटन विकास समिति की गुरुवार को रांची में हुई बैठक में धनबाद के प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया। इसमें विधायक रागिनी सिंह ने मजबूती से पक्ष रखते हुए कहा कि धनबाद और झरिया धार्मिक व सांस्कृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध हैं। इनके विकास से क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में मां कल्याणेश्वरी मंदिर, खुखेश्वरी मंदिर, साईं मंदिर, लिलोरी स्थान, जियलगोरा राम मंदिर और भव्य चंदनधारी मंदिर में बुनियादी सुविधाओं में सड़क, बिजली, पानी आदि के विस्तार को स्वीकृति दी गई। रागिनी सिंह ने बताया कि वे झरिया के जनहित और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगी। यह भी पढ़ें- नगीना के प्राचीन काली-दुर्गा मंदिर का होगा सौंदर्यकरण, पर्यटन विभाग देगा डेढ़ करोड़ बैठक में सभापति...