धनबाद, जून 28 -- धनबाद में चल रहे झारखंड हार्डकोट टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब धनबाद की आकृति ने जीत लिया। मिश्रित युगल में आकृति एवं रणवीर की जोड़ी उपविजेता रही। शनिवार को खेले गए महिला एकल के फाइनल में आकृति ने विधि को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। इसी ग्रुप में आइसा तीसरे नंबर पर रही। मिश्रित युगल के फाइनल में आकृति और रणबीर को साहिल और आइशा की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले शुक्रवार की देर रात बालक अंडर-18 का खिताब हजारीबाग के आरुष राय ने जीता। उसने धनबाद के शौर्य को 4-2, 4-3 से पराजित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रवि जीत सिंह डाग ने सभी विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...