धनबाद, दिसम्बर 29 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से चार दिन के नवजात की चोरी का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। रविवार की सुबह घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। वहीं अस्पताल प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। टुंडी प्रखंड के मनियाडीह स्थित भेलोई निवासी सलीक राम मरांडी की पत्नी सरिता देवी ने 25 दिसंबर को अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी से पुत्र को जन्म दिया था। प्रसव के बाद मां और नवजात अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार की रात करीब 8.30 बजे मास्क लगाए एक युवक और एक युवती वार्ड में पहुंचे। प्रसूता से कहा कि बच्चे की तबीयत खराब है, डॉक्टर को दिखाना होगा। इसपर बच्चे की वृद्धा दादी सुमरी देवी बच्चे को लेकर दोनों के पीछे-पीछे चल दी। अस्पताल क...