धनबाद, मई 11 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। धनबाद की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह हर दिन हाट-बाजार सजते हैं। सड़क पर ये हाट-बाजार इतने अव्यवस्थित है कि ये सड़क हादसे को न्योता दे रहे हैं। शहर की आठ लेन सड़क हो, एसएच हो या फिर जिले से गुजरने वाले जीटी रोड, सभी जगहों पर कमोबेश एक जैसे हालात हैं। अगर समय रहते पुलिस-प्रशासन नहीं चेता और लोग जागरूक नहीं हुए तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। सड़कों पर लगने वाले हाट-बाजारों को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने शहर की पांच जगहों पर लगने वाले हाट-बाजारों की पड़ताल की। यह भी पढ़ें- शहर की सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटा, फिर सजीं दुकानेंडीआरएम चौक डीआरएम चौक के पास हर दिन सब्जी बाजार सजता है। सड़क के एक ओर सब्जी बाजार तो दूसरी तरफ फल मंडी। प्रधानखंता, चौधरीबांध और पारसनाथ क्षेत्रों से लोग सब्जी बेचने ...