धनबाद, जून 28 -- जिले की सड़कों पर दूसरे राज्यों के लगभग तीन हजार वाहन दौड़ रहे हैं। इनमें से एक सौ वाहन ऐसे हैं, जिसका धनबाद में री-रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के मालिक को नोटिस भेजकर री- रजिस्ट्रेशन व कागजात अपडेट कराने का निर्देश दिया है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार धनबाद में दूसरे राज्यों से आए वाहनों के 31 रजिस्ट्रेशन आवेदन लंबित हैं, जबकि 72 वाहन अस्थायी (टेंपरेरी) रजिस्ट्रेशन के आधार पर संचालित हो रहे हैं। इस तरह करीब 100 से अधिक वाहन ऐसे हैं, जिनकी स्थानीय रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है。

ट्रकों व बाइक की संख्या सर्वाधिक परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक संख्या ट्रकों और बाइकों की है। नियमों के मुताबिक यदि कोई वाहन लंबे समय तक दूसरे राज्य में संचालित होता है तो निर्धारित अवधि ...