धनबाद, मई 9 -- धनबाद। कोयला नगरी धनबाद को यादों में बसाते हुए बॉय-बॉय बोल रहा हूं। मन उदास है। पढ़ाई पूरी होने के बाद कैंपस प्लेसमेंट के बाद जुलाई-अगस्त से संबंधित कंपनियों में नई पारी की शुरुआत होगी, लेकिन धनबाद में बिताए गए चार व पांच साल हमेशा याद रहेंगे। यह कहना है आईआईटी आईएसएम के विभिन्न फाइनल ईयर छात्रों का।

विदाई समारोह फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा खत्म होने के बाद सीनियर छात्र-छात्राएं अब कैंपस से विदाई ले रहे हैं। जूनियर छात्र-छात्राएं अपने सीनियर को धनबाद रेलवे स्टेशन जाकर फूलमाला पहनाकर विदाई दे रहे हैं। रोजाना धनबाद रेलवे स्टेशन पर दर्जनों छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं। विदाई देते हुए जूनियर अपने सीनियर से यह वादा भी ले रहे हैं कि दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने के लिए जरूर आएंगे।

सीनियर्स की यादें सीनियर छात्र पुरानी यादों को ...