धनबाद, अगस्त 22 -- धनबाद के मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापक मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 मिलेगा। शुक्रवार को स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग भारत सरकार ने नेशनल टीचर्स अवार्ड-2026 की सूची जारी की। झारखंड से एकमात्र मुनमुन भट्टाचार्य का चयन हुआ है। पुरस्कार के लिए झारखंड से तीन नाम की अनुशंसा की गई थी। विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद केंद्र सरकार ने मुनमुन का चयन किया। मुनमुन भट्टाचार्य के चयन की घोषणा के बाद धनबाद शिक्षा विभाग व स्कूलों में जश्न का माहौल है। 27 साल पहले सुरेश कुमारी मेहता को वर्ष 1999 के लिए पांच सितंबर 2000 को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिला था। मुनमुन भट्टाचार्य को डीईओ अभिषेक झा, डीएसई शालिनी डुंगडुंग समेत अन्य अधिकारियों, झारोटेफ के प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल तिवारी...