धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद, वरीय संवाददाता पुराना बाजार टेलीफोन एक्सचेंज रोड निवासी अनिल गुप्ता एवं गीता गुप्ता की पुत्री आकृति गुप्ता का चयन सोनी टीवी के लोकप्रिय बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के लिए हुआ है। आकृति इस प्रतिष्ठित मंच पर अपने स्टार्टअप लूपी को देश के जाने-माने निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। उनके चयन की खबर से पूरे धनबाद जिले, समाज एवं युवाओं में हर्ष और गौरव का क्षण है। स्टार्टअप शुरू कर बनाया मुकाम आकृति के पिता अनिल गुप्ता धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष हैं। बताया कि आकृति बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने धनबाद पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और 10वीं की परीक्षा में विद्यालय टॉप कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके पश्चात उन्होंने केआईआईटी यूनिवर्सिटी से बीटेक तथा देश के सर्वोच्च प्रबंधन...