धनबाद, फरवरी 9 -- कतरास, प्रतिनिधि। रेलवे मैदान कतरास में आयोजित स्व. एसएन भट्टाचार्य महिला क्रिकेट चैंपियन 2026 के तहत खेले गए मैत्री सह प्रदर्शनी मुकाबले में रविवार को धनबाद अंडर-19 महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोकारो अंडर-19 टीम को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बोकारो टीम निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी। बोकारो की ओर से काजल कुमारी ने तेजतर्रार 52 रन बनाए, जबकि कप्तान साक्षी कुमारी ने 24 रन का योगदान दिया। धनबाद की गेंदबाजी में हनी प्रसाद ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और 9.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत दर्ज कर ली। कप्तान बबली कुमारी ने नाबाद 51 रन की पारी खेली, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.