धनबाद, अप्रैल 22 -- झामुमो महानगर समिति ने निगम चुनाव जीतने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे झामुमो नेता सह डिप्टी मेयर अरुण चौहान समेत पार्षदों को सम्मानित किया गया। डिप्टी मेयर ने कहा कि जिस तरह हम सबके मार्गदर्शक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन झारखंड की जनता की सेवा कर रहे हैं। सीएम से प्रेरणा लेकर नगर निगम क्षेत्र की जनता का हमेशा सेवा करते रहेंगे। मंगलवार को विवाह भवन में झामुमो महानगर समिति ने कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डिप्टी मेयर का महानगर समिति के अध्यक्ष मंटू चौहान एवं केंद्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा ने मोमेंटो देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं झामुमो समर्थित वार्ड संख्या 06, 07, 18, 21, 34, 39, 42, 50 के पार्षदों को मंच के संचालक सह सच...