धनबाद, जून 6 -- धनबाद कांग्रेस में अंदरूनी विवाद को हल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। संगठन व प्रशिक्षण विभाग की महासचिव सुनीता शर्मा की ओर से जारी पत्र में सुरेंद्र सिंह, को-ऑर्डिनेटर व एम तौसीफ मीडिया संयोजक को धनबाद का भ्रमण कर व दोनों पक्षों से बातचीत कर रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को समर्पित करने की जिम्मेदारी दी गई है। जारी पत्र में लिखा गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। धनबाद कांग्रेस में कार्यकर्ताओं के बीच बयानबाजी से विरोधाभाष की स्थिति उत्पन हो गई है। इससे आमजन के बीच संगठन की छवि व संगठनात्मक कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए जांच व समन्वय के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। मालूम हो पिछले दिनों जिलाध्यक्ष के खिलाफ असंतु...