धनबाद, मई 26 -- धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने सोमवार को झरिया थाना का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने पूरे परिसर का जायजा लिया और थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार के साथ पुलिस पदाधिकारियों की बैठक की। एसएसपी ने आगामी बकरीद पर्व की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने लंबे समय से लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने और पुराने वारंटियों व अपराधियों की धरपकड़ के लिए सख्त आदेश दिए। उन्होंने कहा कि झरिया थाना परिसर में अधिकारियों के रहने के लिए नई बिल्डिंग बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर झरिया में पुलिस का फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...