साहिबगंज, फरवरी 8 -- साहिबगंज। धनबाद रेल एसपी कार्यालय में शनिवार को अपराध गोष्ठी हुई। अध्यक्षता डीएसपी जय गोविंद प्रसाद गुप्ता ने की। इस दौरान साहिबगंज जीआरपी थाना प्रभारी कैलाश प्रसाद मौजूद थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बैठक में अपराधी मामलों में लगाम लगाने व लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया है। स्टेशन परिसर एवं ट्रेन पर झपटमार गिरोह, पॉकेट मार एवं नशा खुरानी करने वाले लोगों पर विशेष नजरे बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...