धनबाद, जनवरी 27 -- धनबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर '5-दिवसीय कार्य सप्ताह' की मांग को लेकर आज कोयलांचल धनबाद में बैंक कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस हड़ताल के कारण जिले भर के राष्ट्रीयकृत बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा, जिससे करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंककर्मी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि कमर्शियल बैंकों में सप्ताह में केवल 5 दिन कार्य दिवस हो और शनिवार-रविवार को पूर्ण अवकाश रहे। बैंक के समक्ष बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते चेक क्लीयरेंस, नकद जमा-निकासी और ड्राफ्ट बनवाने जैसे काम नहीं हो सके। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सुचारू रहीं, लेकिन कैश की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ा। यूनियन के नेताओं ने कहा कि द्विपक्षीय समझौते पर ह...