धनपुरा में 100 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
किशनगंज, मई 7 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जानकारी के अनुसार, कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत धनपुरा पिकेट के मस्तान चौक पर वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल को रोका गया। जांच के क्रम में मोटरसाइकिल संख्या बीआर 37 ए 1124 पर सवार युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 100.02 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान शाहजहान (19 वर्ष) पिता युसूब आलम, निवासी रामपुर तीन नंबर रेलवे गुमटी, थाना एवं जिला किशनगंज के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- गलगलिया में 208 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि जिले में नशे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.