नई दिल्ली, मार्च 16 -- Rajya Sabha Election Pappu Yadav: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए आज 16 मार्च(सोमवार को) मतदान चल रहा है। इस बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। हालांकि, किसी गठबंधन का नाम नहीं लिया है पर विधायकों के बिकने का रेट बता दिया है। कहा है कि धनपशुओं ने जीत के लिए विधायकों को कुत्ते-बिल्ली, गाय-गोरू की तरह खरीदा। कोई दो करोड़ में बिका तो कोई पांच करोड़ में। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। एनडीए के सभी विधायकों ने वोट डाल दिया है। महागठबंधन के तीन विधायक गायब हैं। इस बीच पप्पू यादव चुनाव को लेकर ऐक्टिव हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। ...