सुल्तानपुर, मार्च 30 -- धनपतगंज, संवाददाता। विकास खण्ड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डू नाट मशीन की स्थापना होने से अब बलगम की जांच रिपोर्ट दो घण्टे में ग्रामीणों को उपलब्ध होगी। मशीन स्थापना को लेकर लोगों ने चिकित्सा अधीक्षक का आभार जताया है। विकास खण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अरुणेश सिंह के प्रयास से सोमवार को डू नाट मशीन की स्थापना कर दी गयी है। यह मशीन दो घण्टे में बलगम की जांच रिपोर्ट दे देगी। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अरुणेश सिंह ने बताया कि इस मसीन से अधिक जोखिम वाले गम्भीर बीमारियो के मरीजों को लाभ होगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह मशीन कम से कम बैक्टीरिया लोड रहने पर भी टीबी के बैक्टीरिया डिटेक्ट कर लेती है। इस मशीन की स्थापना से लोगो में खुशी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...