किशनगंज, अप्रैल 24 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। धनतोला पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों की गतिविधि लगातार चिंता का कारण बनी हुई है। बुधवार की देर रात एक बार फिर हाथियों का झुंड मक्का खेतों से निकलकर आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांच हाथियों का झुंड वार्ड संख्या 14 स्थित ब्रह्मटोला गांव से होते हुए एसएसबी कैम्प धनतोला के आसपास पहुंच गया। उस समय बिजली गुल रहने के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूबा था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। बताया जाता है कि झुंड का एक हाथी बार-बार कैम्प परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। यह भी पढ़ें- सुतरी जंगल में हाथियों की वापसी से ग्रामीणों में दहशत एसएसबी के जवानों ने बताया कि जैसे ही जनरेटर बंद होता, हाथी अंधेरे का फायदा उठाकर कैम्प के पास आ ज...