किशनगंज, मार्च 17 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के सीमावर्ती गांव बिहारटोला में डेरा डाले हाथियों की झुंड से अलग होकर एक हाथी रविवार देर शाम धनतोला गांव तक पहुंच गया। दुर्गा मंदिर के पास इंडो-नेपाल सड़क पार कर हाथी के गांव में घुसते ही कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। ग्रामीण सह वार्ड सदस्य किनवा राम, हरि प्रसाद साह, तुलसी प्रसाद साह और संजीव कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हाथी गांव की ओर बढ़ आया था। ग्रामीणों ने अलाव जलाकर और शोर मचाकर हाथी को गांव से दूर खदेड़ दिया, जिससे संभावित नुकसान टल गया।ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। सोमवार को पंचायत भवन में मुखिया लखीराम हांसदा की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में ग्रामीणों ने लगातार बढ़ रहे हाथियों के द्वार...