नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- ग्रहों के राजा सूर्य करीब 14-15 दिन में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इस समय सूर्य स्वाति नक्षत्र के गोचर में हैं और 6 नवंबर 2026 को विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे। 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं। धनतेरस पर गुरु के नक्षत्र में सूर्य का गोचर एक प्रभावशाली और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है। ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु के नक्षत्र में सूर्य गोचर से पांच राशियों के भाग्य का समीकरण बदल सकता है। सूर्य गुरु के विशाखा नक्षत्र में 19 नवंबर 2026 यानी अगले 14 दिन तक रहेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि जब सूर्य किसी राशि या नक्षत्र में आते हैं, तो उस ग्रह या राशि के स्वामी ग्रह से प्रभावित होते हैं। धनतेरस के दिन सूर्य गुरु के नक्षत्र में आएंगे इसलिए पूरे 14 ...