धनतेरस पर रिकॉर्ड तोड़ कारोबार
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। शुक्रवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर भारतीय खुदरा बाजार में 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड तोड़ कारोबार दर्ज किया गया है। महंगाई और सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतों के बावजूद ग्राहकों के भारी उत्साह के कारण बाजारों में यह ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान है कि नवरात्रि से लेकर दीपावली तक के इस पूरे त्योहारी सीजन में देश का कुल व्यापार सात लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगा, जो पिछले साल लगभग Rs.6.05 लाख करोड़ के मुकाबले 15 से 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इस बार त्योहारी सीजन में सेवा क्षेत्र का कारोबार 80,000 करोड़ रुपये से लेकर एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। इसमें परिवहन, लॉजिस्टिक्स, होटल, पर्यटन, खानप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.