नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- इस साल धनतेरस (18 अक्टूबर 2025) को देवगुरु बृहस्पति अपनी चाल बदलकर मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं। बृहस्पति को भाग्य, ज्ञान, समृद्धि, विवाह, संतान और धर्म का कारक ग्रह कहा गया है। गुरु की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। इस बार धनतेरस पर गुरु का गोचर होने से धन, करियर, रिश्ते, और अध्यात्म के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय उन्नति और विस्तार का होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं, धनतेरस 2025 के दिन बृहस्पति के कर्क राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल. मेष राशि- धनतेरस से आपका भा...