रांची, नवम्बर 5 -- दीपावली से पहले मौसम के मेहरबान होने से राजधानी रांची के बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। बुधवार को आसमान साफ रहने और बारिश की आशंका नहीं होने से धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों के घरों से निकलने का अनुकूल माहौल बनने लगा। इसका सीधा फायदा कारोबारियों को मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मुरासु तूफान का असर कम हो गया है। गुरुवार से राज्य के शेष जिलों में बादल कम होंगे और मौसम साफ होने का अनुमान है। इस दिन रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में कुहासा छाने की आशंका है।बोनस और ऑफरों से बाजार में बढ़ेगी खरीदारी धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजार में बोनस, बचत और आकर्षक ऑफरों का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए कारोबारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऑटोमोबाइल में प्रीमियम गाड़ियों से लेकर इलेक्ट...