नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- धनतेरस का पर्व दीपावली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह दिन आरोग्य, समृद्धि और शुभता का संदेश लाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ-साथ धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में धन, स्वास्थ्य और सौभाग्य की वृद्धि होती है। ज्योतिष के अनुसार धनतेरस पर कुछ खास उपाय करना विशेष फलदायी माना गया है। कहा जाता है कि अगर कुछ खास उपाय धनतेरस के दिन सही विधि से किए जाएं, तो घर में वर्षभर सुख-शांति और धन की वर्षा होती है। आइए जानते हैं धनतेरस के खास उपाय. 1. धनवर्षा पोटली बनाएं: लाल कपड़े में 7 कौड़ियां, 3 गोमती चक्र, हल्दी, चावल और एक रुपया बांधकर तिजोरी में रखें। इससे सालभर धन की कमी नहीं रहती। 2. मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं: दक्षिण दिशा की ओर चारमुखी दीपक जलाएं। यह यमराज को समर्पित दीपक होता है, जो नकारात्...