नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- Dhanteras ke din diya kis disha mein lagana chahie: हिंदू धर्म में दीवाली के पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को है। धनतेरस के दिन शाम को मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर व भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। इस दिन शाम को मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है। पूजा के बाद घर के बाहर यम के नाम का दीपक जलाया जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन दीपदान करने से यमदेव प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से रक्षा करते हैं। जानें धनतेरस के दिन किस दिशा में यम के नाम का दीपक जलाना चाहिए और दीपदान का शुभ मुहूर्त। यम का दीपक किस दिशा में लगाना चाहिए: घर की दक्षिण दिशा में चार मुख वाला दीपक धनतेरस के दिन लगाना च...