धनतेरस और दिवाली पर बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक, अपर बाजार में गाड़ियों की एंट्री बंद
रांची, नवम्बर 6 -- रांची की ट्रैफिक पुलिस ने धनतेरस और दीपावली को लेकर शहर के यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत अपर बाजार में दिन के साढ़े बारह से रात 12 बजे तक चार पहिया वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। वहीं छह से आठ नवंबर तक सुबह आठ से रात 12 बजे तक शहर में मालवाहक गाड़ियों के प्रवेश वर्जित किया गया है। इससे संबंधित आदेश ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने जारी किया है। ट्रैफिक एसपी ने शहरवासियों से विनम्र अपील की है कि वे सड़कों पर अनावश्यक रूप से अपने वाहन पार्क न करें, क्योंकि इससे यातायात व्यवस्था बाधित होती है। जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों को भी कुछ समय के लिए डायवर्ट या रोका जा सकता है।प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती धनतेरस के अवसर पर खरीदारी के लिए बाजारों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.