संतकबीरनगर, मई 2 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार द्वारा सदन में लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संशोधन बिल लोकसभा में पास ना होने के विरोध में गुरुवार को पौली व हैंसर मंडल में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली निकाली। महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।लोहरैया में विन्द्रावती राजभर के नेतृत्त्व में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। वही हैंसर मंडल की रैली नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि व भाजपा मंडल अध्यक्ष सरोज नन्दनी पांडेय के नेतृत्त्व में धनघटा व हैंसर चौराहे पर महिलाओं ने जन आक्रोश रैली निकाली। कहा कि विपक्षी दलों के महिला विरोधी चरित्र की वजह से देश की महिलाएं राजनीतिक अधिकार पाने से वंचित हैं। विपक्षी दलों पर हमलावर महिलाओं ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

हिंदी ह...