संतकबीरनगर, अप्रैल 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले के धनघटा क्षेत्र के दो चिकित्सालयों पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग का छापा पड़ा। अधिकारियों ने विधिवत जांच की। जांच में खामियां मिलीं और दोनों चिकित्सालयों पर शिकंजा कसते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर हास्पिटल प्रबंधकों ने समुचित जवाब नहीं दिया तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम रतन, एसडीएम न्यायिक धनघटा एचआर तिवारी, एपीडमोलाजिस्ट डा. मुबारक अली, लिपिक राजेन्द्र प्रसाद, अश्चनी व पुलिस की मौजूदगी में नेशनल हास्पिटल की जांच की गई। अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं मिले और न ही बायोवेस्ट का ठीक से निस्तारण किया जा रहा है। मौके पर कोई भी डिग्रीधारी स्टाफ नहीं मौजूद रही। आपरेशन थिएटर अधोमानक पाए जाने पर उसे सील कर दिय...