चतरा, अप्रैल 3 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। मयूरहंड के धनगावां में पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक सेवाकेंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कदगांवा कला पंचायत के मुखिया अशोक कुमार भुइया, मयूरहंड मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, राजू राम, नीरज कुमार सिंह के हाथों संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। पीएनबी के सहायक मैनेजर पंकज कुमार के मौजूदगी में किया गया। संचालक सूर्यदेव कुमार साव ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सेवा दिया जाएगा। विभागीय निर्देशानुसार सभी कार्यों को किया जाएगा। इस केंद्र से आम नागरिकों को विशेष सुविधा मुहैया कराई जाएगी। पीएनबी से संबंधित समस्याओं का हर संभव निवारण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...