पीलीभीत, मई 27 -- बिलसंडा। धनगवां गांव में मंगलवार दोपहर के वक्त गांव के बाहर उपलों की बटिया में भीषण आग लग गई। तेज हवा के साथ आसपास में लगी कई बटिया आग की भेंट चढ़ गई। जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। गांववाले आग बुझाने में जुटे लेकिन नाकामयाब रहे। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। तेज हवा के बीच कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- दो स्थानों पर लगी आग, मची अफरा तफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...