अलीगढ़, मार्च 21 -- अलीगढ़, संवाददाता। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के तत्वाधान में शुक्रवार को गांधीपार्क स्थित एक होटल में अनुसूचित जाति 'धनगर' के मुद्दे को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान (अनुसूचित जातियां) आदेश 1950 में 'धनगर' जाति सूचीबद्ध होने के बावजूद प्रशासन उन्हें अधिकारों से वंचित कर रहा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला व तहसील प्रशासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे। जबकि कई मामलों में जांच में जाति सत्यापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे समाज को वर्षों से नुकसान उठाना पड़ रहा है और लोगों को न्याय के लिए उच्च न्यायालय तक जाना पड़ रहा है। इस मौके पर डॉ. सी एस धनगर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. सतीश चंद्र धनगर, देवेंद्र धनगर, रामस्वरूप धनगर, सुधीर धनगर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.