चतरा, जनवरी 4 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के धनगड्डा पंचायत के रक्सी गांव मे एक गरीब परिवार पिछले 48 घंटे से घर मे कैद है। यह स्थिति इसलिए उत्पन्न हुई कि उस परिवार के गोतिया ने अपना जमीन बताकर घर से बाहर निकलने वाला छह फीट चौड़ी गली रोड पर लकड़ी से घेर कर अवरूद्ध कर दिया है। इस मामले में पीड़ित परिवार पुनम देवी पति लालमन साव ने थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही घनु साव परिवार द्वारा पूर्वजो के रास्ते में घोरान घेरकर आवाजाही को बंद कर दिया गया। इससे पिछले 48 घंटे से पीड़ित परिवार अपने घर में ही रहने को विवश है। बताया गया कि शनिवार की सुबह रोड को अवरूद्ध कर दिया गया। इसकी सूचना पर धनगड़ा मुखिया अरविंद सिंह ने बात कर समाधान करने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी। मुखिया का कहना है कि यह रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.