मुंगेर, फरवरी 24 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को नगर के भोजल मंडल महाविद्यालय में नगर जदयू का सांगठनिक चुनाव संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण वातावरण में जदयू नगर के सांगठनिक चुनाव में नगर निर्वाचन पदाधिकारी इनाम हसन और नगर पर्यवेक्षक कुंदन प्रसून के साथ विशेष अतिथि के रूप में जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम मोहन सिंह की मौजूदगी में सर्वसम्मति से दुलारपुर निवासी धनंजय मंडल को हवेली खड़गपुर नगर जदयू का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नगर जदयू अध्यक्ष के रूप में धनंजय मंडल के निर्विरोध निर्वाचन पर मौजूद कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर सांगठनिक जिम्मेदारी पर खरा उतरने का भरोसा जताया। इस मौके पर नगर पर्यवेक्षक कुंदन प्रसून ने कहा कि हवेली खड़गपुर नगर जदयू के संगठनिक चुनाव में सर्वसम्मति से धनंजय मंडल को निर्विरोध र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.