हल्द्वानी, मई 31 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। करोड़ों की ठगी के आरोप में जेल में बंद चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उसके बैंक बैलेंस और संपत्ति की जांच इनकम टैक्स विभाग करेगा। इसके लिए आईजी कुमाऊं ने आयकर विभाग को पत्र भी भेजा है। यह भी पढ़ें- अफसरों के तबादले से लेकर उनकी निजी ख्वाहिशों का ख्याल रखता था रिशुश्री, SVU ने तैयार की सवालों की लिस्टधोखाधड़ी का मामला दरअसल, कुछ दिन पहले ही एसआईटी ने हाल हल्द्वानी और मूल रूप से बिहार निवासी धनंजय गिरी को 25 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। उस पर हल्द्वानी के लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपये जमीन के नाम पर ऐंठने का आरोप है। साथ ही पहले ही बिक चुकी जमीनों को दोबारा या तीन बार किसी अन्य को बेचने का आरोप है। गंभीर धाराओं में उसके खिलाफ मुकदम...