गुमला, अप्रैल 28 -- विशुनपुर। गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड में इन दिनों जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। जिससे व्यापक नुकसान हो रहा है। विशुनपुर से घाघरा मार्ग पर आदर के पास पौड़ी सरना क्षेत्र के आसपास जंगल धधक रहा है और आग तेजी से फैल रही है। आग की चपेट में आकर कीमती लकड़ियां, जड़ी-बूटियां और पेड़-पौधे जलकर राख हो रहे हैं। वहीं वन्य जीवों का जीवन भी संकट में पड़ गया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग समय पर सक्रिय होता तो आग पर काबू पाया जा सकता था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है। यह भी पढ़ें- वनाग्नि के दुष्प्रभावों के बारे में बताया विभाग की निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...