गोपालगंज, अप्रैल 10 -- थावे। एक संवाददाता थावे प्रखंड के धतिवना स्थित राम-जानकी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के दौरान गुरुवार देर रात भव्य देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान और मां दुर्गा के आह्वान के साथ हुई। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूल-मालाओं से सजाया गया था। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और दिव्य बन गया। इस अवसर पर भोजपुरी लोक गायिका प्रिया सिंह और लोक गायक मुन्ना मतलबी ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। प्रिया सिंह ने 'माई डोली चढ़ चलेली सेवक घरवा' और 'थावे वाली माई तेरे दर पर आए हैं, झोली भरकर जाएंगे' जैसे भजनों को मधुर स्वर में प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मुन्ना मतलबी ने 'तेरे दर पर ओ मेरी म...