गाजीपुर, जनवरी 5 -- गाजीपुर। जिले में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। बाजारों और गली-मोहल्लों में चोरी-छिपे इसकी खरीद-फरोख्त हो रही है, जिससे लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। चाइनीज मांझा बेहद धारदार होने के कारण राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। अन्य जिलों में कई हादसों के बावजूद बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के आसपास इसकी मांग बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाकर दुकानदार इसे बेच रहे हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि सघन अभियान चलाकर चाइनीज मांझा की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...