हैदराबाद, अक्टूबर 7 -- तेलंगाना में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए कथित तौर पर फर्जी फॉर्म 7 दाखिल किए जाने के मामले में पहली FIR दर्ज की गई है। हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली थाने में भाजपा के एक बूथ लेवल एजेंट (BLA) के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि उसने मुशीराबाद विधानसभा क्षेत्र के 30 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की। ये सभी मतदाता मुस्लिम बताए गए हैं। यह कार्रवाई राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया खत्म होने से एक दिन पहले हुई है।BJP के एजेंट पर क्यों हुई FIR? इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने भाजपा के एस. बालचंदर के खिलाफ मुशीराबाद के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) टी. प्रवीण कुमार रेड्डी की शिकायत पर FIR दर्ज की है...