बलिया, मार्च 16 -- बैरिया। क्षेत्र के बाजारों में मिलावटी खाद्य सामग्री व नकली मावा कि मिठाइयों के विक्रेता बे रोक टोक अपनी दुकान चला रहे है। मिलावटखोर लोगों की सेहत से खेल रहे हैं। उधर, विभाग खानापूर्ति के लिए नमूने लेकर जांच के लिए भेज तो देता है, लेकिन उसकी रिपोर्ट तब आती है, जब लोग उस खाद्य पदार्थ को हजम कर चुके होते हैं। नियम यह है कि 15 दिन से एक माह के अंदर रिपोर्ट आ जानी चाहिए परन्तु यहां रिपोर्ट आने में महीनों लग जाते हैं। जब भी कोई त्यौहार आता है मिलावटखोर सक्रिय हो जाते है। रामनवमी का त्योहार नजदीक है। ऐसे में धंधेबाज अपनी तैयारी में लग गए हैं। हालांकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिलावट खोरों को चेतावनी दिया है की मुहिम चल रहा है। अगर मिलावटी खाद्य समाग्री मिला तो कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। बता दें कि पिछले साल यानि 2025 के अप्रै...