मेरठ, जनवरी 22 -- शहर में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। बंसत पंचमी पर पतंगबाजी को लेकर इसकी मांग और बढ़ गई है। दुकानदारों ने पहले से ही इसका स्टॉक कर लिया था। दुकानों पर चाइनीज मांझे को लेकर जांच की जा रही है लेकिन पुलिस को चाइनीज मांझा नहीं मिल रहा है। चाइनीज मांझा बेहद खतरनाक है, इसमें कांच और रसायनों की मिलावट होने के कारण यह इंसानों, पशु-पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। कुछ दिनों में चाइनीज मांझे से हुईं तमाम घटनाएं सामने आ गई हैं। प्रशासन और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, लेकिन फिर भी इसकी बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। शहर की तमाम दुकानों पर चोरी-छिपे यह मांझा बिक रहा है। इन स्थानों पर मांझा बिकने की सूचना खैरनगर, गोलाकुआं, ब्रहमपुरी, सदर बाजार में चाइनीज मांझा बिकने की सूचना है, जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.