नई दिल्ली, जून 3 -- मारुति सुजुकी इंडिया मई में अपनी और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक वैगनआर पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, कंपनी इस महीने इस कार पर ग्राहकों को 52,500 रुपए तक का फायदा दे रही है। ग्राहकों को ऑफर का फायदा 2 जून से 30 जून तक मिलेगा। कंपनी वैगनआर के पेट्रोल और CNG दोनों वैरिएंट पर 52,500 रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। इस ऑफर में कस्टमर डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट और अन्य लागू इंसेंटिव्स का कॉम्बिनेशन शामिल है। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 498,900 रुपए है। कंपनी इस महीने कारों की कीमतों में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी भी कर सकती है। टॉप-10 में भी शामिल रही वैगनआरमई 2026 की टॉप-10 मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की 24,546 यूनिट बिकीं। जबकि, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की 20,686 यूनिट, मारुति...