नई दिल्ली, जनवरी 5 -- टाटा मोटर्स ने नई साल के पहले ही महीने यानी जनवरी 2026 में अपनी पंच SUV को सस्ता कर दिया है। दरअसल, कंपनी 15 जनवरी को पंच का फेसलिफ्ट मॉडल लाने वाली है। ऐसे में वो पंच का पुराना स्टॉक क्लियर करना चाहती हैं। यही वजह है कि इस कार पर पूरे 50,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। भारतीय बाजार में पंच का सीधा मुकाबला हुंडई एक्सटर, मारुति फ्रोंक्स, टोयोटा टैसर, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर, सिट्रोन C3 जैसे मॉडल से होता है। पंच की एक्स-शोरूम कीमतें 5.50 लाख रुपए से 9.24 लाख रुपए के बीच हैं।टाटा पंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। ...