हरदोई, मई 14 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार लगातार जारी है। इससे गांवों की नालियां और खड़ंजे क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, वहीं रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही से ग्रामीणों की नींद और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। आरोप है कि स्थानीय जिम्मेदार इस पूरे मामले में मूकदर्शक बने हुए हैं। रात के समय भारी वाहनों के लगातार गुजरने से गांव की सड़कें, नालियां और खड़ंजे टूटते जा रहे हैं। इसके बावजूद अवैध खनन पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। बेनीगंज कस्बे सहित आसपास के कई गांवों में दिन-रात जेसीबी, हाइड्रा और ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। कुछ समय पूर्व जिला खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह ने बेनीगंज क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी कर का...