धक्का-मुक्की और विवाद के बीच खाद की आस..शाम को लौट रहे खाली हाथ
शाहजहांपुर, जून 2 -- खुटार। खुटार में इफको किसान सेवा केंद्र पर आये दिन खाद लेने की आस में लगातार भारी तादाद में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ जुट रही है। तड़के सुबह से ही लाइन में लगकर शाम तक भूखे-प्यासे रहकर खाद लेनी पड़ रही है। बच्चों को लेकर महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। भीषण गर्मी की मार भी सहन करने को मजबूर है। मंगलवार सुबह भी यही आलम रहा। यहां पहले और बाद में खाद लेने की जिद में लोगों में आपस में धक्का-मुक्की के बीच विवाद होता रहा। ऐसे ही यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। तो लोगों को खाद के बगैर ही घरों को वापस लौटना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.